नगर पालिका परिषद के सभासद दल की बैठक मथुरा रोड स्थित एक बगीची पर हुई। इसमें सभासदों ने अपने वार्ड में विकास कार्य न होने व अन्य कई समस्याओं को लेकर बातचीत की। वहां मौजूद सभी सभासदों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दिए जाने की चेतावनी दी है।
सभासद दल के अध्यक्ष सुंदरम शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभासदों ने कहा कि उनके वार्डों में कोई विकास कार्य नहीं किया जा रहा। अपने कार्य कराए जाने के लिए सभासदों को नगर पालिका के चक्कर लगाने पड़ते है। बैठक मेें निर्णय लिया गया कि अगर जल्द ही उनकी अपेक्षा के मुताबिक काम नहीं किया गया तो वह सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे।
बैठक में डीएम के नाम एक पत्र लिखकर सौंपे जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में करीब 20 सभासदों ने एकमत होकर विकास कार्य न होने के साथ अन्य कई समस्याएं उठाईं। बैठक में सभासद दिनेश कुमार, हिमांशु कौशिक, धर्मेंद्र दिवाकर, काव्य वार्ष्णेय, अतुल कुमार, शाहरुख, सभासद पति सुनील कुशवाहा, सुरेश चौधरी, आशीष गोयल, धीरज जैन आदि मौजूद थे।