फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेशों की राजधानी को लेकर हिंसक प्रदर्शन

Sat, 20 Jan 2018 01:15 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
प्रदेशों की राजधानी को लेकर हिंसक प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवलपरासी/भुजहवा(महराजगंज)। नेपाल में आम चुनाव के बाद गठित प्रदेश की राजधानी बनाने के लिए तमाम जनपदों में उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं। शुक्रवार को धनकुटा, डोटी व दांग में हिंसक प्रदर्शन हुआ। इस दौरान आंदोलनकारियों के साथ सुरक्षाकर्मियों की मुठभेड़ हो गई, जिसमें नौ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। चार आंदोलनकारियों को भी चोटें आई हैं। 
विज्ञापन


डीएसपी शिव बहादुर सिंह ने बताया कि नेपाल में नई सरकार के गठन के बाद से ही प्रदेश सभा के लिए कार्यालयों के गठन की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत सरकार की तरफ से घोषित अस्थायी राजधानी कार्यालयों के प्रति लोगों में नाराजगी दिख रही है। सरकार की ओर से प्रदेश संख्या 7 के लिए धनगढ़ी और प्रदेश संख्या 5 के लिए बुटवल का नाम राजधानी के लिए प्रस्तावित किया गया है। जैसे ही इस बात की जानकारी मिलते ही आंदोलन शुरू हो गया। शुरू में आंदोलन शांतिपूर्ण था, लेकिन अब यह हिंसक हो गया है।  शुक्रवार को आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। हिंसा के मद्देनजर कई क्षेत्रों में अघोषित कर्फ्यू लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें