फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल में हिंसा-कर्फ्यू से साेनाैली में वाहनों की कतार, कई पर्यटक सीमा से लाैटे

विज्ञापन
सीमा पर जांच करते एसएसबी के जवान।
विज्ञापन
महराजगंज। नेपाल बीरगंज में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद स्थिति में सुधार हो रहा है। बीरगंज में कर्फ्यू हटा लिया गया है। बुधवार को नेपाली सीमा में पुलिस सतर्क रही। आवाजाही सामान्य रही। भारतीय क्षेत्र में पुलिस निगरानी में जुटी रही। प्रत्येक हलचल पर पुलिस नजर रख रही है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को सोशल मीडिया पर कथित धार्मिक सामग्री वाले वीडियो को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के हिंसक होने के बाद सोमवार को परसा जिले के बीरगंज कस्बे में कर्फ्यू लगाया गया। बाद में धर्म गुरुओं की बैठक के बाद बुधवार को कर्फ्यू हटा लिया गया है।
सीमावर्ती क्षेत्र तराई जिलों में पुलिस बल तैनात है। भारत से सटे सीमावर्ती जिला रुपनदेही, कपिलवस्तु, नवलपरासी, बिराटनगर, रुपईडीहा में मिश्रित आबादी को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। भारत से नेपाल जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों की सीमा पर समान के साथ आईडी की भी जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। रूपनदेही डीएसपी सूरज कार्की ने बताया कि बीरगंज की घटना को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र में अलर्ट जारी है। हालात सामान्य है। आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी तेज की गई है। परसा के मुख्य जिला अधिकारी भोला दाहाल ने कहा कि अन्य जगहों पर हुई घटनाओं को लेकर बीरगंज में विरोध प्रदर्शन नहीं करने की सहमति बनने के बाद कर्फ्यू हटा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें