महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के करमहा गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण कार्य ग्रामीणों ने रोक दिया। प्रधान के साथ तहसील सदर पहुंचकर नायब तहसीलदार सदर देशदीपक से वार्ता की। उन्होंने कहा कि कंपोजिट विद्यालय आंबेडकर पार्क के नाम से दर्ज है, जिस पर विद्यालय बना है। ग्राम प्रधान जबरन निर्माण करा रहे हैं। तहसीलदार ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों के बीच विद्यालय परिसर के एक किनारे डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने पर सहमति बनी।
नायब तहसीलदार सदर देश दीपक तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर सदर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत करमहा गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने यह कहकर रोक दिया था यह भूमि आंबेडकर पार्क के नाम अधिकृत है। इस पर ग्राम प्रधान जबरन निर्माण कार्य करवा रहे हैं जो नियम विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों के साथ तहसील सभागार में इस प्रकरण के समाधान को लेकर वार्ता की गई। जहां पर दोनों के बीच सहमति बन गई है। विद्यालय परिसर के एक किनारे आंबेडकर प्रतिमा स्थापित की जाएगी। निर्माण कार्य में अब दिक्कत नहीं है। संवाद