फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जर्जर सड़क के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 26 Sep 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- धानी क्षेत्र के बृजमनगंज मार्ग-ढोढ़घाट गांव तक का खराब
विज्ञापन

- अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया
फरेंदा। धानी क्षेत्र के बृजमनगंज मार्ग से ढोढ़घाट गांव तक का रास्ता जर्जर है। इसकी मरम्मत की मांग के लिए ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन की अगुआई में हुआ।

राहुल शर्मा, दिवाकर प्रजापति, गुड्डू कुमार, हरिश्चंद्र सहानी, चंदन, रमेश, संध्या और गीता आदि ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से यह मार्ग खराब है। इस रास्ते से करीब छह टोले के लोगों का आवागमन होता है। बरसात के दिनों में रास्ते की हालत और भी खराब हो जाती है। जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीण एकजुट हुए। उन्होंने दस दिनों के भीतर मरम्मत शुरू न होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। धरने की जानकारी मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धानी की बीडीओ माधुरी देवी भी वहां मौजूद थीं। उन्होंने ग्रामीणों को शीघ्र मार्ग ठीक कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें