फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फुर्सतपुर बाजार की बदहाल सड़कों के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वन चौकी जगपुर से चानकी तक आरसीसी सड़क और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग
विज्ञापन

मांग पूरी नहीं होने पर आठ अक्तूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
महराजगंज। फुर्सतपुर बाजार की बदहाल सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जगपुर उर्फ सलामतगढ़ और बरगदवा राजा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।
जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी ने ग्रामीणों का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि वन चौकी जगपुर से चानकी तक का मार्ग वन विभाग की पकड़ी रेंज में आता है। फुर्सतपुर पुरानी बाजार होने से किसान, विद्यार्थी और आमजन यहां नियमित रूप से आते-जाते हैं। कच्ची और जर्जर सड़क के कारण लोगों को परेशानी होती है। बरसात में जलभराव और कीचड़ से आवागमन मुश्किल हो जाता है। गड्ढों के कारण एंबुलेंस समेत वाहनों को दिक्कत होती है। वन विभाग को बाजार की नीलामी से लाखों रुपये की आय होती है। लेकिन सड़क की मरम्मत और देखरेख नहीं कराई जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग और चेतावनी
ग्रामीण रविन्द्र जैन ने वन चौकी जगपुर से चानकी तक सर्वे कराकर आरसीसी या इंटरलॉकिंग सड़क बनवाने की मांग की। उन्होंने जल निकासी के लिए आरसीसी नाली निर्माण की भी मांग की। ग्रामीणों ने बाजार की नीलामी प्रक्रिया की जांच कराने की भी मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि आठ अक्तूबर तक कार्रवाई न होने पर फुर्सतपुर बाजार में अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा। इस दौरान रविन्द्र जैन, धर्मेंद्र मौर्य, अंगद चौहान, सुल्ताना साहनी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें