फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामदेउरवां-बड़हरा बरईपार मार्ग का मामला, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवां-बड़हरा बरईपार मार्ग पर सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगा ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। रविवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुधारने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। कार्य में निम्न स्तर की गिट्टी, कम गुणवत्ता का सीमेंट और बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही ढलाई कार्य भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है, जिससे पुलिया की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिंचाई विभाग की ओर से रानीपुर राजवाहा के पुनर्स्थापना एवं सीमांकन के तहत यह कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में श्यामदेउरवां स्थित पुरानी पुलिया को ध्वस्त कर नई पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य मेसर्स आशीष कुमार पांडेय फर्म के माध्यम से कराया जा रहा है। रविवार को मौके पर पहुंचे सोहन, अशोक, डबलू, अजय, राजू, अरविंद सहानी, परदेशी, सिद्धेश्वर, रवि आदि ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि अनियमितता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें