फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क के निर्माण को मानक विहीन बता ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
पनियरा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामनगर टोला हुड़रा में शनिवार को बन रही साढ़े तीन किलो मीटर सड़क को ग्रामीणों ने मानक विहीन बताते हुए जमकर विरोध किया। गांव के निवासी दाताराम, बालकिशुन, बिरेंद्र, ईश्वर, सुदर्शन, शंभू, गुड्डू, महेंद्र नाथ, चंद्र रेखा देवी व गणेश का कहना है कि यह सड़क ग्राम पंचायत रामनगर के दुबिअहवा टोला से चोरपुरवा टोला होते हुए रामनगर खास तक बननी है। ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों की मांग के बाद सड़क मरम्मत का कार्य स्वीकृत हुआ। लेकिन जिम्मेदार इसका निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं करा रहे हैं, जिससे मरम्मत की गई सड़क की गिट्टियां उखड़ जा रही है। ऐसे में एक महीने की भीतर ही सड़क खराब हो जाएगी और लोगों को फिर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लोगों ने सड़क निर्माण गुणवत्ता पूर्ण कराने की मांग प्रशासन से की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि काम में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें