फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला बचाव में भाई व भतीजी भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैजौली में शनिवार की रात पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया। नशे में धुत पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर जब बड़ा भाई और भतीजी बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से वार कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, बैजौली निवासी एहसानुद्दीन का शनिवार सुबह पत्नी सलमा से विवाद हो गया था। आरोप है कि उसने पत्नी की पिटाई की, जिसके बाद सलमा ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस दिनभर आरोपी की तलाश करती रही लेकिन वह हाथ नहीं आया। शाम को पुलिस ने पीड़िता को घर भेज दिया। घर पहुंचकर सलमा खाना बनाने में जुटी ही थी कि अचानक आरोपी पति नशे की हालत में घर आ धमका। इसी दौरान उसने किचन में रखे कांटेदार चम्मच से पत्नी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें