फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क पर जलभराव के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा क्षेत्र के रामनगर गांव के शिवपुर टोले में जलभराव
विज्ञापन

महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के रामनगर गांव के शिवपुर टोले के लोग गांव की ओर जाने वाली सड़क पर जलभराव से परेशान हैं। साथ ही जल निकासी की समस्या से भी लोग जूझ रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की है।
गांव के बालकिशुन, शंकर, नारद, प्रदुम्न, सुरेंद्र, श्रीराम, बृजलाल, संदीप, बबिता, सरोजा, मुनीता व सरिता आदि का कहना है कि जलभराव की वजह से आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही इससे काफी बदबू आ रही है, जिससे संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई है। यह सड़क रामनगर खास से निकलकर शिवपुर व हुड़रा टोला होते हुए मुजुरी कस्बे को जोड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त लोगों ने कहा कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व जिले के अधिकारियों को शिकायत पत्र दिया गया, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने काफी दिनों से खराब इस सड़क के साथ जलनिकासी के लिए नाली बरसात से पहले बनवाने की शासन प्रशासन से मांग की है। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत गुड्डू प्रसाद ने कहा कि सचिव व सफाईकर्मी को मौके पर भेजकर समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें