फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पोल शिफ्ट करने का ग्रामीणों ने किया विरोध

Sat, 28 Dec 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। शांतिनगर में पोल शिफ्ट करने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता यशपाल सिंह मौके पर पहुंचे। बिजली तार और पोल शिफ्ट करने के लिए चिह्नित स्थानों के साथ मुख्य ट्रांसफाॅर्मर के आसपास सर्वे किया।
विज्ञापन

मौके पर विरोध कर रहे ग्रामीणों से बातचीत करते हुए अधीक्षण अभियंता यशपाल सिंह ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन की तय जिम्मेदारी है कि उनके द्वारा पोल शिफ्ट करने की अधिकृत भूमि को भी विवाद रहित करना होगा। आबादी को ध्यान में रखते हुए अंडरग्राउंड या केबल में बदलने पर विचार और मंथन किया जाएगा।

इस दौरान एक्सईएन देवेंद्र सिंह, अवर अभियंता रजनीश गौंड, उमाशंकर, प्रमोद कुमार, अमरेंद्र, अमर, प्रतीक द्विवेदी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश रौनियार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें