फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन

मिठौरा (महराजगंज)। ग्राम सभा पतरेंगवा के ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन किया। खाली जमीन पर पौधरोपण करने का विरोध किया।
ग्राम सभा निवासी शिवनंदन, राम वेलास, रामानंद, आफताब आलम, शैलेंद्र, अमरजीत, अमरजीत, भिक्की, विश्वनाथ, शंभावती आदि ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग की पतरेंगवा स्थित माइनर के पास ढाई एकड़ जमीन है, जिसे ग्राम सभा के 15 लोगों को सिंचाई विभाग ने खेती के लिए पट्टा कर दिया था। 40 वर्षों से हम लोग खेती करते आ रहे हैं। सिंचाई विभाग की ओर से 24, 25 एवं 48 रुपये की रसीद प्रतिवर्ष दी जाती थी। आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के कर्मचारी 500 से 700 रुपये रसीद के नाम पर लिए जाते थे। उक्त भूमि पर तीन व्यक्तियों द्वारा विभागीय साठगांठ से अपने नाम से बैनामा करा लिया। इसकी शिकायत 3 जुलाई को एसडीएम सदर से की गई थी। मामले में फंसता देख सिंचाई विभाग ने शुक्रवार को जमीन पर पौधरोपण करा दिया। इस संबंध में सिंचाई विभाग के जेई जगवीर का कहना है कि वर्ष 2018 के बाद सिंचाई विभाग की जमीन का पट्टा नहीं हो रहा है। खाली पड़ी जमीन पर शासन के आदेश पर शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। ग्रामीणों का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें