फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विद्यार्थी परिषद राष्ट्रहित में कार्य करने वाला संगठन’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘विद्यार्थी परिषद राष्ट्रहित में कार्य करने वाला संगठन’
विज्ञापन

महराजगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 73वें स्थापना दिवस पर महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके बाद जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में पौधारोपण किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। आज हम सब उसी संगठन का 73वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। विद्यार्थी परिषद छात्र, समाज तथा राष्ट्रहित हित में कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि चाहे धारा 370 की बात हो या फिर मतदान का उम्र 18 वर्ष हो के विषय पर सर्वप्रथम आवाज बुलंद करने वाला संगठन विद्यार्थी परिषद है।
विज्ञापन

जिला प्रमुख डॉ. दिवाकर सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विभिन्न आयामों के माध्यम से समाज के प्रत्येक क्षेत्र में काम करते हुए समस्याओं का समाधान करने वाला संगठन है। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस पर जिले के प्रत्येक नगर इकाई में कुल 6 प्रकार के 28 कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष डॉ. राहुल सिंह तथा संचालन छात्रा सुकन्या पाठक ने की। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री शिवानंद, आदित्य पाठक, अभय यादव, मयंक मणि, आयुष कश्यप, प्रियांशु अग्रहरि, विष्णु प्रताप, शिवानी जायसवाल, रवि प्रताप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिसवा बाजार संवाद के अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस व राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर शुक्रवार को कस्बे में संगोष्ठी आयोजित की गई। घुघली नगर इकाई के निवर्तमान नगर अध्यक्ष डॉ. संजय मिश्रा ने छात्र संगठनों के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि छात्रों को राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए समाज की बेहतरी के लिए कार्य करना चाहिए। इस दौरान सिसवा नगर इकाई के अध्यक्ष जितेंद्र विश्वकर्मा, अंशुमान पांडेय, आशीष, सतीश मद्धेशिया, अर्जुन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें