निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के बैदौली गांव में सड़क बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत भवन पर सोमवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। मंगलवार शाम को एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा भूख हड़ताल स्थल पर पहुंच बदहाल सड़क को जल्द बनवाने का आश्वासन दिया तो ग्रामीणों ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी। ग्रामीण सुग्रीव चौहान, अनिकेत, शिव, संतोष आदि का कहना है कि झुलनीपुर नहर पटरी के प्रधानमंत्री सड़क से लिंक होकर बैदौली गांव के बीच से कुड़िया, बजही, अहिरौली, डोमा, कलनही सहित गांवों तक सड़क जाती है। काफी दिनों से बदहाल है। संवाद