नौतनवा। छपरा-नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस 11 सितंबर तक फिर से निरस्त कर दी गई है। गोरखपुर कैंट-कुसम्ही रेलखंड पर प्री नान इंटरलिंक कार्य के कारण यह ट्रेन सात से 30 अगस्त, 31 अगस्त से पांच सितंबर और अब छह से 11 सितंबर तक रद्द कर दी गई थी। जिसको लेकर इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने कहा कि छह से 11 सितंबर तक इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन बंद रहेगा। इसके अलावा नौतनवा रूट पर अन्य ट्रेनें समयानुसार संचालित रहेंगी। संवाद