फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खराब सामग्री से सड़क निर्माण पर ग्रामीणों ने रोका काम, रोष

विज्ञापन
कब्रिस्तान मार्ग पर घटिया निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
चौक बाजार। नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर-एक आंबेडकरनगर में नहर से कब्रिस्तान तक सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने खराब निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाकर काम रोक दिया और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि नहर से कब्रिस्तान तक जाने वाला मार्ग वर्षों से बदहाल था। बारिश में कीचड़ और जलभराव के बीच शव दफनाने के लिए ले जाना मुश्किल हो जाता था। नगर पंचायत से सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन निर्माण शुरू होते ही गुणवत्ता की पोल खुल गई।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में सफेद बालू, घटिया ईंट और निम्न स्तरीय सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं सड़क किनारे बनाई जा रही दीवार की नींव भी मानकों के विपरीत तैयार की जा रही है। ग्रामीणों का कहना था कि न तो गिट्टी की सही कुटाई की गई और न ही नींव पर्याप्त गहरी बनाई गई। ऐसे में सड़क पहली बारिश भी नहीं झेल पाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने साफ कहा कि भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के चलते जनता के पैसे के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यदि गुणवत्ता पूर्ण निर्माण नहीं कराया गया तो आंदोलन और उग्र होगा। विरोध प्रदर्शन के चलते काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन में रईस अली, शाहआलम, रमजान, मेराज, जावेद, मुमताज, शरीफ, महफूज, अब्बास, नजरें आलम, अब्दुल गफ्फार, हशमत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहेे।
ईओ ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिली है। मौके से गुणवत्ता विहीन सामग्री को हटवा दिया गया है। जेई को मौके पर भेजकर गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। मामला सही पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें