चौक बाजार। मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा गनेशपुर में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। गांव के दर्जनों लोगों ने टूटे नालों, जर्जर सड़कों, खराब पड़े हैंडपंपों और बदहाल सामुदायिक शौचालय को लेकर प्रदर्शन किया।
दशरथ जायसवाल, प्रदीप प्रजापति, सुरेंद्र लोहार, गोविन्द गुप्ता, फिरोज़ अली, राजकुमार गुप्ता, राममिलन, मंटू दुबे, वीरेंद्र नायक ने बताया कि गांव में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था ठीक नहीं है। कई हैंडपंप महीनों से खराब पड़े हैं जो चालू हैं उनसे भी दूषित पानी निकल रहा है। टूटी-फूटी नालियों और गड्ढों से भरी सड़कों की वजह से ग्रामीणों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदा पानी जमा है, दुर्गंध से लोग परेशान हैं। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। सामुदायिक शौचालय की स्थिति भी अत्यंत दयनीय है।