चौक बाजार। क्षेत्र के ग्राम सभा गनेशपुर में रविवार को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम सभा की बदहाल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। पुर्नवासी व समतुल्लाह ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान की लापरवाही के चलते गांव की व्यवस्था बदतर हो चुकी है। जर्जर नालियां टूटने की वजह से दूषित पानी सड़कों पर फैल गया है। टूटी-फूटी सड़कें गनेशपुर की पहचान बन गई हैं। गांव की पोखरी भी अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुकी है। पोखरी से निकासी नहीं होने के कारण जलभराव और गंदगी ने विकराल रूप ले लिया है।