फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पोल में बांधा

Sat, 13 Apr 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
-मंगलवार की रात गुलरिहा मोती सगरा में भोला के घर का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीपुर। बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों को पोल में बांधने का वीडियो वायरल हो रहा है। छानबीन में पता चला कि कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल गुलरिहा के मोती सगरा का मामला है। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में बाइक चुराकर भाग रहे दो आरोपियों को ग्रामीण पकड़कर पोल में बांधकर उससे पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात्रि जंगल गुलरिहा के टोला मोती सगरा निवासी भोला चौहान के दरवाजे पर पहुंचे तीन युवक दस बजे खड़ी बाइक का लाक तोड़कर लेकर भागने लगे। उसी समय घर वालों की नींद टूट गई तो देखा बाइक गायब है। घर के लोगों ने शोर करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने युवकों का पीछा किया। जहां एक युवक बाइक लेकर भागने में सफल रहा तो वहीं उसके दो साथियों को ग्रामीणों ने पकड़कर कर पोल में बांध दिया। ग्रामीण तीसरे साथी को बुलाने की बात कह रहे थे। वायरल वीडियो में कुछ ग्रामीण मीडिया को बुलाने तो कुछ मिर्च पाउडर आंख में डालकर पूछताछ करने की बात कर रहे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सभी युवक शराब के नशे में थे। शराब पीने गए थे, जिन लोगों पर बाइक चोरी का आरोप लगाकर बांध दिया गया था। तीनों के विरुद्ध केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें