फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क पर लेटे युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चौपरिया में बुधवार की रात को एक युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि युवक नशे में सड़क पर लेटा हुआ था। शक होने पर कुछ ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और पूछताछ शुरू कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में युवक खुद को गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र का निवासी बता रहा है। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि ग्रामीण लगातार उससे सवाल पूछ रहे हैं और युवक नशे की हालत में सही तरीके से जवाब नहीं दे पा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने उसकी पिटाई भी कर दी। युवक किसी तरह जान बचाकर वहा से निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें