निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के बैदौली गांव में पिछले कई दिनों से एक हमलावर बंदर लोगों पर हमला कर लहूलुहान कर दे रहा है। ऐसे में जहां लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने मंगलवार को बंदर को पकड़ने के लिए वन विभाग से गुहार लगाई है।
गांव के पूर्व सैनिक छोटेलाल थापा, विनोद, राजेश आदि ने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से गांव में एक बंदर हमलवार हो चुका है। गांव के राकेश, राजकुमार, शिल्पा, गोविंद, गेना, ऋषिकेश, इसरावती, कमलावती, नीरज, करन, दुलारी पर हमला कर घायल कर चुका है। निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है।