फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: देवी स्थान पर जलभराव से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

चौक बाजार। मिठौरा क्षेत्र के पिपरा सोनाड़ी के पटेल टोला में जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव के पूरब स्थित शीतला फूलमती माता स्थान परिसर में लंबे समय से जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध-प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीण प्रमोद पटेल, शिवकुमार, राजभवन पटेल सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि घरों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे देवी स्थान परिसर में जमा हो रहा है। हालात यह है कि जलभराव से शुद्ध पेयजल के लिए लगाया गया हैंडपंप और टोटी पूरी तरह पानी में डूब चुके हैं। इससे लोगों को साफ पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण दुर्गंध फैल रही है। आसपास रहना दूभर हो गया है। नालियों की नियमित सफाई न होने से समस्या और विकराल होती जा रही है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की भी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने, नालियों की सफाई सुनिश्चित करने तथा पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि शीघ्र समाधान न होने पर वे व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान चंद्रशेखर, चंद्रभान, सुभाषिनी, रमेश, विनय, प्रमोद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। इस संबंध में ग्राम प्रधान उर्मिला ने बताया कि जलभराव वाले स्थान पर घूर का गड्ढा था, जिसे लोगों ने जबरन मिट्टी डालकर पटवा दिया है। इसी वजह से आए दिन जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें