फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्रामीणों ने मानकविहीन सड़क निर्माण का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
पनियरा के करमहिया नहर पर मानक के विपरित बन रही सड़क।
विज्ञापन
पनियरा में करमहिरया नहर से शीतलपुर तक 1200 मीटर लंबी सड़क का किया जा रहा है निर्माण
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मानक के अनुसार डामर न डालने का लगाया आरोप
पनियरा। क्षेत्र के करमहिरया नहर से शीतलपुर तक 1200 मीटर की निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुरानी सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं। गड्ढों में गिट्टी डालकर ऊपर से डामर डाल दिया जा रहा है। इस दौरान सड़क पर जमी धूल व मिट्टी को भी साफ नहीं किया जा रहा है और मानक के अनुसार डामर नहीं डाला जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीण रामराज, तुफानी, रमेश, मंगरू, नरेन्द्र, श्रीराम, कमलेश आदि का कहना है कि यह सड़क कई वर्षों से टूटी है। मांग के बाद सड़क मरम्मत का कार्य स्वीकृत हुआ लेकिन जिम्मेदार इसका निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं करा रहे हैं। बनती सड़क की गिट्टियां उखड़ जा रही हैं। ऐसे में एक महीने की भीतर ही सड़क खराब हो जाएगी और लोगों को फिर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लोगों ने सड़क को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निर्मित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पीडब्लूडी के एक्सईएन एडीसन सिंह ने कहा कि काम में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आगे सड़क की सफाई के बाद ही डामर का कोट पड़ेगा। जेई व ठेकेदार को निर्देशित कर दिया गया है कि काम मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें