फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना में शून्य प्रगति पर ग्रामोद्योग अधिकारी निलंबित, कई विभागों में खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
योजना में शून्य प्रगति पर ग्रामोद्योग अधिकारी निलंबित, कई विभागों में खलबली
विज्ञापन

महराजगंज। मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रम मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में एक भी लाभार्थी के अब तक लाभान्वित न होने का खामियाजा ग्रामोद्योग अधिकारी को निलंबन के रूप में भुगतना पड़ा। ग्रामोद्योग अधिकारी के निलंबन से अन्य विभागों के जिम्मेदारों में भी खलबली मच गई है।
मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता का कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य ऋण के लिए आवेदन करने वाले लाभार्थियों को रोजगार से जोड़ने के लिए ऋण उपलब्ध कराना है। जिले को योजना के तहत कुल 11 का लक्ष्य प्रदान किया गया था, जिसके सापेक्ष विभाग की ओर से तीन बैंकों को कुल 24 आवेदन भेजे जाने की बात भी कही गई, मगर एक भी आवेदक का ऋण न तो स्वीकृत हो सका और न ही वितरित।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान जिम्मेदारों ने इस प्रगति को आपत्तिजनक मानते हुए जिले के खादी ग्रामोद्योग अधिकारी को निलंबित करने की बात कही। खादी ग्रामोद्योग अधिकारी के निलंबन की सूचना से जिले में भी खलबली है। खादी ग्रामोद्योग अधिकारी रोशनलाल पुष्कर ने बताया कि निलंबन के संबंध में कोई पत्र नहीं मिला है। मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि निलंबन की सूचना मिली है। अभी तक कोई अधिकृत पत्र नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें