फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय कश्यप नहीं हैं प्रधान संघ अध्यक्ष

Tue, 19 Jan 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान संगठन की बैठक सोमवार को सदर ब्लॉक सभागार में हुई। जिसमें नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। विजय कश्यप को अध्यक्ष मानने से प्रधानों ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन


निर्वाचित ग्राम प्रधानों ने बताया कि ग्राम प्रधान संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव 20 जनवरी को होगा। प्रधानों ने आरोप लगाया कि सदर ब्लॉक के संगठन का नाम फर्जी व निराधार है। जिले में विजय कश्यप के तरफ से अपने आप को प्रधान संघ का जिलाध्यक्ष बताया गया है। जो वर्तमान में प्रधान भी नहीं हैं।

उन्होंने जिले के समस्त ग्राम प्रधानगण उन्हें जिलाध्यक्ष मानने से इंकार करते हैं। उनके द्वारा गठित कार्यकारिणी के प्रधान भी उस कार्यकारिणी को मनाने से इंकार करते हैं।  इस दौरान ओम प्रकाश, श्रीपति यादव, आरती देवी, विजय प्रजापति, संजीव शर्मा के अलावा तमाम प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें