महराजगंज। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के राजाबारी निवासी विजय मद्धेशिया का शव बृहस्पतिवार की सुबह उसके घर में छत के कुंडे से लटका मिला था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से मौत की पुष्टि हुई। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के राजाबारी निवासी विजय बावर्ची थे। घटना के संबंध में बताया जाता है की विजय की पत्नी प्रीति बुधवार को अपने दो बच्चों पीयूष (12), पीहू(3) के साथ मायके चली गई थी। कोतवाल जेपी सिंह यादव ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से मौत की पुष्टि हुई है। विजय के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। संवाद