रैली निकालकर मताधिकार के प्रति किया जागरूक
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज/सिसवा बाजार/ कोठीभार। ग्राम सभा बीजापार खास स्थित आरपी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों की तरफ से शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर कस्बे के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया।
विद्यार्थियों ने लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने से संबंधित संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। रैली में विद्यालय के अध्यक्ष डॉ.पंकज तिवारी, संचालक ई.नीरज तिवारी, धीरज तिवारी, देवेंद्र शुक्ला, अश्वनी कुमार, रमेश केशरी, शिव चौहान, प्रतीक श्रीवास्तव, अरविंद शर्मा, मनोज चौधरी, मनीष पांडेय, मनीष मिश्रा,ब्रजेश यादव,प्रज्ञानंद मिश्रा, सुनील पांडेय, अजीत मिश्रा, प्रिंस गिरी, अरविंद पांडेय, संस्कृति जायसवाल आदि मौजूद रहे।