फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता : भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया गया है। सीमा पार आवाजाही के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से भारत से नेपाल जाने वाले यात्रियों की विशेष सुरक्षा जांच शुरू की गई है। इसके तहत सीमा पर पुरुष और महिला यात्रियों के लिए अलग-अलग मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। सोनौली सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के असिस्टेंट कमांडेंट सी. विवेक ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है। मेटल डिटेक्टर की व्यवस्था विशेष चौकसी के तहत की गई है ताकि किसी भी तरह के संदिग्ध व्यक्ति, अवैध सामग्री अथवा असामाजिक तत्वों की आवाजाही को समय रहते रोका जा सके। उन्होंने बताया कि सोनौली सीमा भारत और नेपाल के बीच सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय सीमाओं में से एक है। यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक, व्यापारी, श्रमिक और श्रद्धालु भारत से नेपाल और नेपाल से भारत आते-जाते हैं। लुंबिनी सहित नेपाल के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों के कारण इस मार्ग पर लगातार भीड़ बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें