फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सोनौली सीमा पर चौकसी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सोनौली सीमा पर चौकसी बढ़ी
विज्ञापन

सोनौली(महराजगंज)। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर गणतंत्र दिवस के मद्देनजर अलर्ट घोषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने मंगलवार की दोपहर सीमा का दौरा कर एसएसबी और नेपाल के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा का जायजा लिया। जांच और चौकसी तेज करने के निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस को लेकर भारत-नेपाल की प्रमुख सीमा सहित पगडंडियों पर पुलिस और एसएसबी का कड़ा पहरा है। सोनौली सरहद पर संयुक्त रूप से चेंकिग अभियान चलाया जा रहा है। नेपाल से आने प्रत्येक व्यक्तिओं के साथ वाहनों की जांच की गई। पगडंडी एवं संवेदनशील रास्तों पर भी पुलिस और एसएसबी के जवानों ने सघन जांच की। एसपी ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर संयुक्त जांच के लिए नेपाल के अधिकारियों के साथ बातचीत हुई है। एसएसबी और नेपाल के जवानों के साथ पगडंडियों पर पेट्रोलिंग की गई। सार्वजनिक स्थानों पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। आपसी समन्वय और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर एसएसबी के डीआईजी मंजीत सिंह पड्डा, कोतवाल संजय सिंह, चौकी प्रभारी स्वतंत्रत कुमार सिंह सहित नेपाल पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसएसबी के जवानों ने किया मार्च
ठूठीबारी। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर ठूठीबारी स्थित भारत- नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ा दी है। मंगलवार दोपहर निचलौल क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में ठूठीबारी एसएसबी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गश्त की। राजाबारी, गोपालपुर से होते हुए ठूठीबारी तक पैदल मार्च किया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी संजय दूबे, ठूठीबारी एसएसबी बीओपी इंचार्ज महेंद्र वर्मा, लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज विजय कुमार द्विवेदी, धीरेन्द्र कुमार राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें