फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोरोना वायरस को लेकर नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता

Tue, 27 May 2025 07:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने कोरोना को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। सीमा पर स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप लगाकर लोगों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भारतीय सीमा में भारतीय स्वास्थ्य महकमा सुरक्षा को लेकर हर यात्रियों की स्क्रीनिंग कर रहा है। इसके लिए विभाग ने दो टेक्नीशियन को तैनात किया है। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे प्रभारी रतनपुर डॉ. सुरेंद्र कुमार ने सोनौली सीमा पर पहुंच कर लैब टेक्नीशियनों तरुण तिवारी और एक्सरे टेक्नीशियन सुधीर सिंह के साथ 55 यात्रियों की स्क्रीनिंग की।

प्रभारी रतनपुर सीएचसी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि किसी भी यात्री में खांसी, बुखार या अन्य लक्षण पाए जाने पर उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार प्रदान किया जाएगा, ताकि संभावित संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। बाॅर्डर पर स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी दो पालियों में लगाई गई है। दो बजे तक जिन 55 लोगों की जांच की गई, वे सभी सामान्य पाए गए हैं। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें