फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किस्त में बिजली बिल जमा करा सकेंगी विद्युत सखियां

Fri, 22 Mar 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाएं अब उपभोक्ताओं का बकाया बिजली बिल दो या तीन किस्तों में भी जमा करा सकेंगी। अभी तक यह अधिकार विभाग के पास था। सरकार ने विभागीय मदद के साथ विद्युत सखियों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए यह व्यवस्था की है।
विज्ञापन

अभी तक बिल जमा कराने का काम सीमित संख्या में बीसी सखियां कर रहीं थीं। नई व्यवस्था के तहत हर गांव से एक-एक सखी का विद्युत सखी के रूप में चयन शासनादेश के बाद हो रहा है। सरकार की इस व्यवस्था से सखियों को रियल टाइम भुगतान होगा। यानि जो बिल वह आज जमा करेंगी उसका कमीशन अगले दिन उनके बैंक खातों में आ जाएगा।
अभी तक उन्हें महीने भर काम करने के बाद भुगतान दिया जाता था। इसमें भी निश्चित समय में भुगतान की गारंटी नहीं रहती थी। महराजगंज की 882 ग्राम पंचायतों में एक-एक सखी का चयन करने के लिए 130 क्लस्टर बनाए गए थे। जिला मिशन प्रशिक्षक अजय कुमार ने बताया कि चयन के बाद सभी को 15 दिवसीय प्रशिक्षण देकर इन्हें बिजली बिल जमा कराने, छूट की जानकारी देने के साथ विभागीय आइडी भी दी जाएगी, ताकि वह बकाया बिल का भुगतान करने के साथ उसकी रसीद भी अपने पास रख सकें। विभाग की ओर से सभी सखियों का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें