फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चलती कार में असलहा लहराते युवक का वीडियो वायरल

Wed, 01 Jan 2025 06:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारत नेपाल सीमा से सटे चलती कार में अश्लील गाने के साथ असलहा लहराते और कारतूस के साथ दो युवकों का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कार के पीछे बैठा युवक वीडियो बना रहा है। आगे की सीट पर बैठे दोनों युवक गाड़ी चलाते हुए झूम रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है 31 दिसंबर की रात सोनौली सीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नशे में धुत कार चालक असलहे के साथ नववर्ष मनाते दिखे। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो को लेकर लोग दावा कर रहे हैं कि यह नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन के बेटे एवं एक सभासद का है। ये कार में बैठकर, असलहे के बुलेट को हाथों में लेकर अश्लील गीतों पर मटकते हुए दिख रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के तथ्यों की पुष्टि अमर उजाला नहीं कर रहा है। कोतवाल अंकित सिंह के अनुसार, इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें