फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मारपीट कर किशोर को गाड़ी में बैठाती पुलिस का वीडियो वायरल

Fri, 11 Aug 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
मारपीट कर किशोर को गाड़ी में बैठाती पुलिस का वीडियो वायरल
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पुलिस बोली-मारने-पीटने का आरोप निराधार, जमीन से जुड़े मामले को सुलझाने गई थी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर पंचायत पनियरा में बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे किशोर को पीटते हुए जबरन गाड़ी में बैठाती पुलिस का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने किशोर को पहले पीठ पर मारा फिर धक्का देकर गाड़ी में बैठा लिया। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस मारने-पीटने की बात निराधार बता रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जमीन से जुड़े विवाद की जानकारी होने पर पुलिस शांति व्यवस्था बनाने गई थी। वीडियो में किशोर के घर की महिला को भी धक्का देना दिखाई दे रहा है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ रही। पुलिस की इस कार्यप्रणाली की चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि मामला जमीन विवाद का है। एक परिवार का भूमि पर कब्जा है। वहीं, दूसरे पक्ष ने उसकी रजिस्ट्री करा ली है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। लोगों में चर्चा है कि बिना किसी आदेश के दूसरे पक्ष को कब्जा दिलाने का प्रयास किया जा रहा था। पनियरा थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जमीन का विवाद है। पुलिस शांति-व्यवस्था के लिए गई थी। मारने पीटने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें