फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डुबाकर पिटाई: नहर में डुबा-डुबाकर युवक की पिटाई, गांव वालों ने छुड़ाया- दबंगई की फोटो वायरल

Mon, 20 Jul 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

शनिवार को आपसी रंजिश को लेकर फुलमनहां ग्राम पंचायत के अनुकपुर निवासी अभिषेक चौरसिया व लौकही निवासी रामजीत के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि रामजीत व उसके पक्ष के दो अन्य युवकों ने मिलकर अभिषेक को नहर के किनारे डूबा-डूबाकर मारा-पीटा। 
विज्ञापन
पिटाई करने का वायरल फोटो - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृजमनगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंजरहा सोनबरसा के पास नहर किनारे कुछ युवकों द्वारा एक युवक को नहर में डुबा-डुबाकर पीटने का मामला सामने आया है। मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को लिखित सूचना दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार को आपसी रंजिश को लेकर फुलमनहां ग्राम पंचायत के अनुकपुर निवासी अभिषेक चौरसिया व लौकही निवासी रामजीत के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि रामजीत व उसके पक्ष के दो अन्य युवकों ने मिलकर अभिषेक को नहर के किनारे डूबा-डूबाकर मारा-पीटा। गांव के लोगों के पहुंचने पर आरोपी युवक भाग गए।

इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और देखते ही देखते वीडियो और फोटो वायरल हो गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें