फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीजे के शोर से कंपन दुकान पर टंगी घड़ी टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशहालनगर। घुघली नगर पंचायत क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे की तेज आवाज से दुकानदारों का नुकसान होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि डीजे की तेज आवाज और कंपन से दुकानों में रखे सामान गिर गए। किसी की दुकान में घड़ी टूट गई, तो किसी के यहां रैक पर रखा सामान गिर गया। नाराज दुकानदारों ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

दुकानदार पंकज जायसवाल की मुख्य मार्ग पर स्थित दुकान में शीशे के सेल्फ समेत उसमें रखे जूते-चप्पल भरभराकर गिर गए। सेल्फ गिरने से दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। अजीत रावत के डीएवी चौक पर स्थित घड़ी की दुकान में दीवार पर टंगी कुछ घड़ियों का शीशे टूटकर फर्श पर बिखर गए। कई अन्य दुकानदारों ने इस पर आपत्ति जताई है।
एक परिवार अपनी 25 दिन की नवजात बच्ची को लेकर परेशान हो गया। परिजन के अनुसार, डीजे की तेज आवाज से परेशान बच्ची को लेकर रामचंद्र रावत उसको लेकर घर के एक कोने में दुबक गए। उन्हें आशंका थी कि तेज आवाज का बच्ची पर बुरा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने मामले की सूचना डायल 112 पर दी। चौकी इंचार्ज को फोन पर घटना की जानकारी देने के साथ ही नुकसान से संबंधित फोटो और वीडियो भेजे। दुकानदारों ने बताया कि वे शनिवार को लिखित शिकायत की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ सदर अंकुर गौतम ने बताया कि इस तरह हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने का कोई प्रावधान पुलिस के पास नहीं है।्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें