फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विभूति प्रसाद यादव अध्यक्ष, समसुद्दीन खां सचिव निर्वाचित

Sat, 25 Jan 2025 08:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवां। रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवां के विभूति प्रसाद यादव अध्यक्ष व समसुद्दीन खां सचिव निर्वाचित हुए। अधिवक्ताओं ने निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन


नौतनवा तहसील में रेवेन्यू बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी दावेदारी पेश किए थे। इसमें विभूति प्रसाद यादव 41 मत पाकर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी राजेश श्रीवास्तव को 33 मत और सुरेंद्र सिंह को 21 मत मिले। सचिव पद पर राजेश चौधरी और समसुद्दीन खां तथा वीरेंद्र नाथ पांडेय ने नामांकन किया था। इसमें समसुद्दीन खां 37 मत पाकर सचिव चुने गए, जबकि राजेश चौधरी 28 मत और वीरेंद्र नाथ पांडेय को 28 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार श्रीवास्तव को 49 मत पाकर विजयी हुए। वहीं मनोज कुमार मिश्र को 46 मत मिले।
संयुक्त सचिव पद पर तीन लोग चुनाव लड़े थे। इसमें चौधरी अनिल सिंह 76 मत और चंद्र प्रकाश वर्मा 59 मत पाकर दोनों लोग विजयी हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजेंद्र मणि त्रिपाठी निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य में अखिलेश कुमार, अनिल कुमार यादव, फकरे आलम, राम अजोर यादव, रामरतन यादव, राजू प्रसाद, सचिन स्वरूप श्रीवास्तव, सूर्यनाथ मिश्र तथा विजय आनंद चौधरी सदस्य घोषित किए गए। इसकी जानकारी चुनाव अधिकारी रेयाज अहमद ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें