महराजगंज। ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के तहत आज से सूची में नाम बढ़ाने के आवेदनों की जांच होगी। 29 सितंबर तक आवेदनों की जांच की जाएगी। मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा सोमवार को समाप्त होने के बाद यह प्रक्रिया प्रभावी की गई है। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम शामिल करने की समय सीमा आज समाप्त हो गई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बीएलओ घर-घर जाकर सूची अपडेट करने का ऑनलाइन व ऑफलाइन कार्य पूरा कर रहे हैं। आज से नाम बढ़ाने के आवेदनों का 29 सितंबर तक सत्यापन किया जाएगा। एडीएम डाॅ. प्रशांत कुमार के मुताबिक राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी कार्यों के लिए तिथि पहले से ही तय कर रखी है।