फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन महासंघ के लोगों ने डीएम को ज्ञापन दिया

Tue, 20 Sep 2016 12:41 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
‌‌‌ विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। छठे वेतनमान की विसंगतियों के निराकरण के संबंध में सोमवार को राजकीय वाहन चालक महा संघ ने तीन सूत्रीय ज्ञापन डीएम को दिया। 
विज्ञापन


संघ के अवध किशोर गुप्ता ने बताया कि मांगों को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक कोई भी मांग पूरा नहीं किया गया। इससे राजकीय वाहन चालक संघ के लोगों में आक्रोश है। 
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि ग्रेड पे 1900 के स्थान पर 2000 का शासनादेश जारी किया जाए। समस्त राजकीय वाहन चालकों का ग्रेड पे में प्रतिशत समाप्त कर दिया जाए। प्रति वर्ष एक माह का मिलने वाला मानदेय में डीए जोड़कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया   गया तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान प्रकाश भारती, कमला प्रसाद, सीतारा यादव, हरिनरायण सिंह इन्द्रजीत त्रिपाठी के अलावा तमाम राजकीय वाहन चालक संघ के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें