फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी और मऊ की टीमें फाइनल में पहुंचीं

Mon, 28 Nov 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज में फुटबाल मैच के सेमीफाइनल मैच के दौरान खिलाडियों के साथ मुख्यअतिथि डाक्टर सलीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। सिटी फुटबाल क्लब महराजगंज के तत्वावधान में चल रही प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले हुए। अपने-अपने मैच जीत कर वाराणसी और मऊ की टीमें फाइनल में पहुंच गईं। पहला सेमी फाइनल मैच खुखुरी क्लब गोरखपुर और मदन स्पोर्टिंग क्लब वाराणसी के बीच खेला गया।
विज्ञापन


रोमांचक मुकाबले के पहले ही मिनट में गोरखपुर की टीम ने गोल कर वाराणसी पर दबाव बढ़ा दिया। इसके बाद वाराणसी की टीम आक्रामक हो गई। दोनों टीमों के बीच छिड़े संघर्ष का खेल प्रेमियों ने खूब लुत्फ उठाया। 50 मिनट तक कड़े संघर्ष के बाद वाराणसी के खिलाड़ी ने शानदार आसमानी गोल मारते हुए अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। 

इसके बाद दस मिनट का अतिरिक्त टाइम दिया गया। इसमें भी दोनों टीमें बराबरी पर रही। अंतत: कमेटी और रेफरी ने मिलकरटाईब्रेकर में निर्णय कराया। वाराणसी की टीम ने टाई ब्रेकर में 3-1 से खुखुरी क्लब गोरखपुर को हरा दिया। 
विज्ञापन


दूसरा सेमी फाइनल फैजाबाद हास्टल बनाम मऊ की टीम के बीच हुआ। फैजाबाद हास्टल की टीम शेर की तरह मऊ की टीम पर प्रहार करती रही तो मऊ की टीम हर प्रहार को विफल कर देती रही। आखिर तक कोई टीम गोल नहीं कर सकी। अंत में पेनाल्टी शूट आउट में मऊ की टीम 3-2 से विजयी रही। 

प्रथम मैच के मुख्य अतिथि डा. सलीम और विशिष्ट अतिथि क्राइम ब्रांच के राजेश वर्मा, अतीउल्लाह, सुरेश निगम व राजीव द्विवेदी रहे। हाजी मुनौवर, उदयभान वर्मा,अशोक सिंह, अबजर एजाज, उपेन्द्र शुक्ला, राशिद अहमद, धीरज कुमार व राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजन सचिव रामनक्षत्र गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।

दूसरे मैच के मुख्य अतिथि नंदलाल गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। दोनों टीमों की हौसलाअफजाई की। इनके साथ सुनील पटेल, रियाजुलहक, रमेश जायसवाल, रविनायक, रामबेलास पटेल, संजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, विनोद कुमार एडवोकेट रहे। अलीरजा, तैजुल्लाह सिद्दीकी, कुलदीप ने कमेंट्री की भूमिका निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें