भिटौली। घुघली क्षेत्र के पुरैना में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रयागराज को 17 पॉइंट से हराकर वाराणसी विजेता बना। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबला चंदौली और वाराणसी के बीच खेला गया था, जिसमें वाराणसी की टीम ने चंदौली की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश की।
प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल प्रयागराज और सोनभद्र के बीच खेला गया, जिसमें प्रयागराज की टीम ने शानदार तरीके से सोनभद्र को पटखनी देते हुए फाइनल में जगह पक्की कर ली। वाराणसी की टीम को विजेता एवं प्रयागराज की टीम को उपविजेता घोषित किया गया। सोनभद्र और चंदौली की टीम क्रमशः तृतीय एवं चतुर्थ स्थान बनाने में सफल रही।
प्रतियोगिता के बेस्ट रीडर का अवार्ड प्रयागराज की टीम के खिलाड़ी प्रयाग ठाकुर को दिया गया, जबकि बेस्ट डिफेंडर का अवार्ड प्रयागराज की टीम के खिलाड़ी को दिया गया। विजेता खिलाड़ियों को कार्यक्रम के संरक्षक ग्राम प्रधान रवि पांडेय एवं पूर्व प्रधान विनय पांडेय ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव शिवानंद सिंह, दिलीप मद्धेशिया, मनोज चौधरी, विनय जायसवाल, मिठाई लाल चौधरी, अभय प्रताप, सुजीत कुमार, काशी चौधरी, रेफरी नसरुद्दीन, विवेक वर्मा मौजूद रहे।