फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसहर बस्ती में कम पड़ गया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसहर बस्ती में कम पड़ गया टीका
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोनारोधी टीका के लिए जागरूकता फैलाने का असर मुसहर बस्तियों में दिखने लगा है। बृहस्पतिवार को निचलौल क्षेत्र के मुसहर बस्ती डोमा गांव के पंचायत भवन पर स्वास्थ्य विभाग की उम्मीद से ज्यादा लोग टीका लगवाने पहुंच गए। ऐसे में वैक्सीन ही समाप्त हो गई। टीम 300 लोगों के लिए टीका लेकर गई थी।
शिविर में दोपहर 12 बजे तक 40 लोगों को टीका लग चुका था। इसके बाद भीड़ बढ़ गई। तीन बजे तक 300 लोगों को टीका लगाया गया। उसके बाद टीका समाप्त हो गया। एएनएम माधुरी राय, इंदू वर्मा, सपना यादव, गूंजा ने बताया कि टीकाकरण की व्यवस्था पंचायत भवन में की गई थी। मौसम भी साफ था। लिहाजा सुबह से लोगों की भीड़ जुटी रही। गांव के वीरेंद्र भारती, सुभाष, भूखल, शैलेश गौड़ ने बताया कि शिविर लगने की पहले से जानकारी होने के चलते लोगों भी ज्यादा भीड़ जुट गई। टीका लगवाने से ही जीवन सुरक्षित रहेगा। शिविर के पहले सीएचसी निचलौल जाकर करीब 100 लोगों ने पहली डोज लगवा ली है। आशा कार्यकर्ता संगीता, जामवंती एवं एनसीसी कैडेट श्रवण कुमार यादव, राजेश कुशवाहा, रूबी खटकी, शांति यादव ने गांव के लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

‘काफी दिनों से था इंतजार’
गांव के 55 वर्षीय सवारु गुप्ता ने बताया कि उन्हें कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में भय सता रहा था। काफी दिनों से कोविड टीका लगवाने का इंतजार कर रहे थे। 46 वर्षीय भोला ने बताया कि जीवन को सुरक्षित रखने के लिए टीका लगवाना बेहद जरूरी है। किसी को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। टीका सुरक्षित है।
गांव की प्रोफाइल
गांव की आबादी 8500 है। 4500 पुरुष, 4000 महिलाएं हैं। साक्षरता दर 70 प्रतिशत है। 2450 युवा तथा 900 बुजुर्ग हैं। पांच प्रतिशत लोग सरकारी सेवा में हैं। अन्य लोग खेती या मजदूरी करते हैं। 15 प्रतिशत लोग परदेश में काम करते है। महिला साक्षरता दर 10 प्रतिशत है।
‘टीका लगवाने में नहीं हुई परेशानी’
शिविर के पहले निचलौल सीएचसी पहुंचकर टीका लगवा चुके महेश और सुखई ने बताया कि टीका लगने के बाद हल्का बुखार हुआ था। उसके बाद कोई परेशानी नहीं हुई। टीका सभी को लगवाना चाहिए। इससे जीवन सुरक्षित रहेगा। टीका लगने के बाद कोरोना का डर समाप्त हो गया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले ही गांव में शिविर लगाने की जानकारी दी गई थी। गांव में टीकाकरण शिविर लगने की जानकारी देने के लिए डुग्गी मुनादी कराई गई थी।
विज्ञापन

लल्लन प्रसाद, ग्राम प्रधान
मुसहर बस्ती में टीका लगवाने की जागरूकता दिखी। शिविर की जानकारी ग्राम प्रधान सहित अन्य जिम्मेदारों को पहले ही दे दी गई थी। टीम ने समय से गांव में पहुंचकर सभी को टीका लगाया।
डॉ. राजेश द्विवेदी, सीएचसी अधीक्षक, निचलौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें