फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर बाद वैक्सीन समाप्त, मायूस लौटे लोग

विज्ञापन
सिंदुरिया में कोविड टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
दोपहर बाद वैक्सीन समाप्त, मायूस लौटे लोग
विज्ञापन

5600 आबादी वाले सिंदुरिया में चार बार कैंप लगने पर महज 360 लोगों को लगा टीका
महराजगंज। मिठौरा ब्लॉक के सिंदुरियां गांव में चार बार कैंप लगा, मगर 360 लोगों को टीका लग सका। गांव में शत-प्रतिशत लोगों को टीका लगाना चुनौती बन गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम केंद्र पर टीका लगाने पहुंची। दोपहर 12 बजे तक 100 लोगों को टीका लगने के बाद वैक्सीन समाप्त हो गई। ऐसे में तमाम लोग मायूस होकर लौट गए।
सिंदुरियां गांव की आबादी करीब 5500 है। 360 लोगों को टीका लग चुका है। शुक्रवार को सिंदुरियां पंचायत भवन पर कैंप लगा। डॉ. सत्येंद्र, एएनएम मंजू मौर्य, यशोदा, सीएचओ बृजेश कुमार, संगीनी सुधा पटेल टीम में कैंप में शामिल रहीं। टीम सुबह 10 बजे पहुंची। इसके बाद टीकाकरण शुरू हुआ। लोगों की भीड़ लग गई। दोपहर तक 100 लोगों को टीका लगाने के बाद वैक्सीन समाप्त हो गई। 20 से अधिक लोग बगैर टीका लगवाए चले गए। सिंदुरियां से करीब 5 किमी पर सीएचसी जगदौर है। इसके अलावा जिला अस्पताल की करीब 13 किमी की दूरी तय करने पर टीका लगाने की व्यवस्था है। गांव में पोर्टल संबंधी जानकारी नहीं होने से ऑनलाइन पंजीकरण में परेशानी हो रही है। सिंदुरिया में 14, 16, 17 एवं 18 जून को कैंप लगा। आशा कार्यकर्ता निर्मला, सुनीता, प्रेमलता एवं आंगनबाड़ी सरोज, सुनीता, सावित्री, तारामती ने घर-घर जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। एडीओ पंचायत मिठौरा वीरेंद्र प्रसाद यादव, ग्राम विकास अधिकारी पवन गुप्ता ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गांव की प्रोफाइल
गांव की कुल आबादी 5600 है। 3600 पुरुष, 2000 महिलाएं शामिल हैं। महिलाओं की साक्षरता दर 40 एवं पुरुषों की 75 प्रतिशत है। गांव में 1400 युवा और 800 बुजुर्ग हैं। गांव में 2 प्रतिशत लोग ही सरकारी सेवा में हैं। बाकी खेती, मजदूरी, व्यापार और निजी कंपनी में नौकरी कर जीवन यापन करते हैं।
‘स्लॉट नहीं मिलने के कारण हो रही परेशानी’
गांव के मनोज (35), और दब्बीर (30) ने बताया कि गांव में 45 वर्ष एवं 18 वर्ष के ऊपर के लोगों को कैंप में टीका लगा है। मौसम खराब होने और लगातार हो रही बारिश के कारण नेटवर्क से स्लॉट नहीं मिल पा रहा है। रमेशर (47) ने बताया कि 14 जून को पहली बार टीका लगवाने के लिए कैंप में आया। टीका लगने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई। पारस (65) ने बताया कि डरने की जरूरत नहीं है।
जागरूकता के लिए बनी है टीम
गांव के लोगों को जागरूक करने के लिए बनी टीम में राकेश, वेद प्रकाश, अनीश, सहाबुद्दीन, विनोद, चंदन, रजनीश आदि शामिल हैं। ये सभी ग्राम प्रधान के साथ लोगों को प्रत्येक दिन जागरूक करते हैं।
गांव में सभी लोगों को जल्द टीका लग जाएगा। चार बार कैंप लग चुका है। जिनका पंजीकरण हुआ है, वे स्लॉट के अनुसार नजदीक के सीएचसी एवं जिला अस्पताल पर टीका लगवाएंगे। प्रयास किया जाएगा की गांव में पुन: कैंप लगवाकर टीकाकरण कराया जाए। प्रत्येेेक दिन लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

केशव यादव, ग्राम प्रधान, सिंदुरियां
गांव में कैंप लगाकर टीकाकरण पर पूरा जोर दिया जा रहा है। शत-प्रतिशत टीका लगाने का प्रयास है। चार स्थानों पर कैंप लगने के कारण टीका कम पड़ गया। वैसे सीएचसी पर रविवार को छोड़कर प्रत्येक दिन टीका लगाया जाता है।
डॉ. विपिन कुमार शुक्ला, प्रभारी अधीक्षक, सीएचसी मिठौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें