फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो घंटे देर से शुरू हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दो घंटे देर से शुरू हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए मंगलवार को विशेष अभियान शुरू हुआ। 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए जिले में 42 केंद्र बनाए गए हैं। जिला अस्पताल में दो घंटे देर से टीकाकरण शुरू हुआ। क्योंकि मुख्य अतिथि सांसद पंकज चौधरी को पहुंचने में देर हो गई। जिले भर में 1759 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
जिला अस्पताल में लंबी कतार लगी थी। सुबह नौ बजे से टीका लगाना था, लेकिन 11 बजे के बाद सांसद पंकज चौधरी ने टीकाकरण का शुभारंभ किया। इसके बाद इंतजार कर रहे युवाओं को टीका लगाया गया। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने सभी का उत्सावर्धन किया। एएनएम अनिता यादव, सीएचओ दीक्षा, पूजा, हेमवंती सरोज, सुनीता यादव, जलज श्रीवास्तव मौजूद रहे। शास्त्रीनगर के वरुण पटेल शास्त्री, राजीव नगर के विनय त्रिपाठी एवं अंकिता सिंह ने बताया कि सुबह 9:30 बजे से लाइन में लगे हैं, 2 घंटे हो गए, अभी तक टीकाकरण शुरू नहीं हुआ। सीएमएम डॉ. एके राय ने बताया कि देर नहीं हुआ। सभी को कतारबद्ध करने के बाद टीका लगाया गया। विकास भवन में आयोजित कैंप में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने टीका लगवाया। सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने कर्मियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। निचलौल सीएचसी में 208 लोगों को टीका लगा। धानी सीएचसी में 68 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

50 शिक्षकों को लगा टीका
बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के टीकाकरण के लिए विशेष कैंप पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम में लगा। टीकाकरण सत्र का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने किया। 50 शिक्षकों ने टीका लगवाया। बीईओ सदर ओपी तिवारी, सदर ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बैजनाथ सिंह, अखिलेश पाठक, राकेश सिंह ,अमरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
दो दिनों पूर्व एक सप्ताह के लिए बुक हो गए स्लाट
नौतनवां। एक जून से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की शुरू हुई वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में युवकों एवं युवतियों में वैक्सीनेशन के प्रति उत्साह दिखा। मंगलवार सुबह वैक्सीनेशन शुरू होते ही पीएचसी नौतनवां सेंटर पर दर्जनों युवा टीका लगवाने उमड़ पड़े। पूजा शर्मा, अंकित अग्रहरि, गोपाल खेतान, शिवम कुमार आदि ने टीका लगवाया। कोवीशील्ड वैक्सीन की कमी के कारण दूसरी डोज लगवाने के लिए पहुंचे लोगों को लौटना पड़ा। डॉ. अमित राव गौतम ने बताया कि एक सप्ताह के लिए वैक्सीनेशन स्लाट बुक कर लिया गया है।
विज्ञापन

मोबाइल के टार्च की रोशनी में हुआ टीकाकरण
फरेंदा। मौसम खराब के समय सीएचसी बनकटी में मोबाइल के टार्च की रोशनी में टीकाकरण किया गया। अधीक्षक डॉ अंग्रेस सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ था, जो थोड़ी देर बाद ठीक करा दिया गया। उधर, सीएचसी बनकटी में विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने टीकाकरण की शुरुआत की। 90 से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया। अधीक्षक डॉ. अंग्रेस सिंह ने बताया कि मंगलवार को सीएचसी बनकटी में दो केंद्रों पर 160, पुराने अस्पताल में 39, व बरगदवा रामसहाय में 30 सहित कुल 229 लोगों का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें