कलेक्ट्रेट परिसर में लंपी बीमारी को लेकर डीएम को पत्रक देने जाते पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र चौ
महराजगंज। जिले में तेजी से फैल रहे लंपी बीमारी के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए सदर क्षेत्र के ग्राम चेहरी के ग्रामीणों ने बुधवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने पशुओं के टीकाकरण कराने की मांग की।
राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह से जिले के विभिन्न जगहों से लंपी रोग के 30 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए सभी अपने पशुओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर हैं। गांवोें में पशुपालन विभाग की ओर से टीका तो लगाया जा रहा है, मगर उसकी मात्रा बहुत कम है। इससे सभी पशुओं को राहत नहीं मिल सकेगी। पशुओं की समस्याओं को देखते हुए पूरे गांव में टीकाकरण कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की ओर से दवा न होने की बात कही जा रही है। ऐसे में समय से दवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। इस दौरान संत कृपाल, ऋषिदेव निषाद, जीतेंद्र, जगदीश निषाद आदि मौजूद रहे।
राज्य स्तरीय टीम भी कर रही प्रेरित
राज्य स्तर से आई टीम ने जिले के लक्ष्मीपुर, बृजमनगंज व फरेंदा आदि ब्लॉकों में पहुंच कर लोगों को लंपी बीमारी से बचाव के दृष्टिगत जानकारी प्रदान की।