फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
पनियरा कस्बे में अस्पताल की जांच करते एसीएमओ डॉ.राजेन्द्र प्रसाद। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
निजी अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत पर हंगामा
विज्ञापन

- पंजीकरण नहीं मिलने पर अस्पताल की ओटी सील, संचालक के खिलाफ थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
पनियरा। कस्बे में शनिवार को देर रात एक प्राइवेट अस्पताल में जंगल बाकी टुकड़ा नंबर 14 की गर्भवती प्रमिला के आपरेशन के दौरान नवजात की मौत हो गई। गंभीर अवस्था में प्रसूता को अस्पताल से बाहर कर दिया गया। नवजात की मौत पर परिजनों ने खूब हंगामा किया। आनन फानन में परिजन निजी वाहन से प्रसूता को गोरखपुर में एक निजी अस्पताल में ले गए। रविवार सुबह प्रसूता की भी मौत हो गई।
रात में घटना की खबर मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। रविवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद अस्पताल पर जांच पड़ताल के लिए पहुंचे। जहां कोई जिम्मेदार नहीं मिला। वहां पर एक दाई मौजूद थी। जिससे अस्पताल के पंजीकरण के बारे में जानकारी हासिल की गई। पता चला की अस्पताल का पंजीकरण नहीं है। अपर सीएमओ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित उक्त अस्पताल के ओटी को सील कर दिया। इस मौके पर चौकी प्रभारी रोहित कुमार सिंह, डॉ. अहसन अंसारी, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का कहना है कि अस्पताल के ओटी को सील करते हुए पनियरा थाने में संचालक एवं डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
45 शीशी नेपाली शराब बरामद
बरगदवां। थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव के पास 45 शीशी नेपाली शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी थानाध्यक्ष बरगदवां चन्द्रहास मिश्रा ने दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें