फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुविधा शुल्क मांगने के आरोप में पोस्ट पेमेंट बैंक में हंगामा

विज्ञापन
फोटो परिचय : निचलौल पोस्ट ऑफिस स्थित इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक कार्यालय में हंगामे के दौरान पहु
विज्ञापन
निचलौल। नगर पंचायत निचलौल के कृष्णानगर वार्ड में चिउटहा मार्ग स्थित इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक कार्यालय में बृहस्पतिवार को खाताधारकों से सुविधा शुल्क लेने के आरोप को लेकर हंगामा हो गया। खाताधारकों ने बैंककर्मियों पर रुपये निकालने और खाता बंद कराने के नाम पर 50 से 100 रुपये मांगने का आरोप लगाया। विरोध बढ़ने पर कार्यालय में मौजूद कर्मचारी कुर्सियां छोड़कर बाहर निकल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। हालांकि देर शाम तक मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिपरा काजी निवासी रुदल प्रजापति रुपये निकालने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक कार्यालय पहुंचे थे। उनका आरोप है कि बैंककर्मी ने सुविधा शुल्क के नाम पर 50 रुपये की मांग की। रुदल के मुताबिक रुपये देने के बाद उन्हें तत्काल भुगतान कर दिया गया। इसी तरह हरदी निवासी दुर्गेश कसौधन अपनी मां का खाता बंद कराने पहुंचे थे। उन्होंने भी 100 रुपये सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। वहीं औराटार निवासी इंद्रेश चौधरी ने बताया कि वह अपने खाते से रुपये निकालने पहुंचे थे। करीब दो घंटे इंतजार कराने के बाद उनसे भी 50 रुपये सुविधा शुल्क मांगा गया। इंद्रेश ने इसकी जानकारी अपने साथियों को दी। सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी बैंक कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने बैंककर्मियों से शुल्क मांगने का कारण पूछा। इसी दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारी कुर्सियां छोड़कर बाहर निकल गए। इससे खाताधारकों और कार्यकर्ताओं का आक्रोश बढ़ गया और कार्यालय के बाहर हंगामा शुरू हो गया।
शोर सुनकर बाहर आए डाक सहायक रामसागर ने मामले की जानकारी ली और सुविधा शुल्क के रूप में लिए गए रुपये को वापस कराया। इसके बावजूद खाताधारक और कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग को लेकर काफी देर तक मौके पर डटे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और कुछ लोगों से पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, डाक सहायक रामसागर ने बताया कि कार्यालय के अंदर सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। गर्मी के कारण कर्मचारी बरामदे में बैठकर कार्य कर रहे थे। सुविधा शुल्क लिए जाने की जानकारी उन्हें पहले नहीं थी। बृहस्पतिवार को जानकारी मिलते ही सुविधा शुल्क के नाम पर लिए गए रुपये वापस करा दिए गए। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।

पहले भी सुविधा शुल्क लेने का आरोप

मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि सुविधा शुल्क लेने की शिकायत पहली बार सामने नहीं आई है। उनका कहना था कि गर्मी का हवाला देकर कर्मचारी अक्सर बरामदे में बैठकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से बैंकिंग कार्य करते हैं। आरोप है कि इसी दौरान कथित वसूली की जाती है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें