फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीएपी वितरण केंद्र पर बवाल, गाली देते सचिव का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद के लिए लगी भीड़ के बीच हुआ विवाद, किसानों और सचिव के आरोप-प्रत्यारोप से गरमाया मामला
विज्ञापन

मिठौरा। ब्लॉक क्षेत्र मिठौरा के बसंतपुर खुर्द स्थित बिश्वनाथपुर पड़वनिया साधन सहकारी समिति पर डीएपी खाद वितरण के दौरान हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में समिति के सचिव किसानों के बीच कथित रूप से अपशब्द बोलते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खाद वितरण के दौरान बड़ी संख्या में किसान समिति पर जुटे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। वायरल वीडियो सामने आने के बाद किसानों में नाराजगी देखी जा रही है तथा सचिव के व्यवहार को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि समिति के सचिव ने खुद पर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि डीएपी खाद का वितरण नंबरवार और व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा था। इसी दौरान कुछ किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया तथा उनके साथ अभद्रता की। सचिव का आरोप है कि स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उन्हें वितरण कार्य रोकना पड़ा।
सचिव ने यह भी दावा किया कि कुछ किसान उनकी गाड़ी के सामने लेट गए और उन्हें वहां से जाने नहीं दिया। काफी समझाने-बुझाने के बाद रास्ता खाली कराया जा सका। उन्होंने मामले की सूचना सिंदुरिया थाने को देकर वितरण के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की। सचिव के अनुसार पुलिस ने 11 जून से सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मामले में एआर कोऑपरेटिव सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि यह घटना 7 जून की है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया वीडियो में सचिव किसी को गाली देते नहीं दिख रहे हैं, बल्कि वे स्वयं किसानों द्वारा दी जा रही गालियों का जिक्र करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें