यूपी बोर्ड की 9,949 उत्तर पुस्तिकाओं की हुई जांच
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिले में तीन केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का काम चल रहा है। शनिवार को बोर्ड की कुल 9949 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। इनमें हाईस्कूल की 5,900 और इंटरमीडिएट की 4049 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं।
गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकनका काम चल रहा है। एनसीसी के मेजर अखिलेश्वर राव ने बताया कि केंद्र पर इंटरमीडिएट की शनिवार को 30 उप प्रधान परीक्षकों व 160 परीक्षकों ने 4,059 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। सीसीटीवी कैमरे की नजर में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। महराजगंज इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि 16 उप प्रधान परीक्षकों और 84 परीक्षकों ने 900 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। सेठ आनंद राम जयपुरिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य साकिर हुसैन ने बताया कि 27 उप प्रधान परीक्षकों और 210 परीक्षकों ने 5,000 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने कहा कि निर्धारित केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम चल रहा है।