फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : दूर बने परीक्षा केंद्र बनेंगे विद्यार्थियों के लिए मुसीबत

Mon, 18 Dec 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। यूपी बोर्ड में दूर बने परीक्षा केंद्र विद्यार्थियों के लिए मुसीबत बनेंगे। परीक्षा केंद्रों से जुड़ी शिकायतों में जो बात सामने आई है, उनमें ज्यादातर सेंटर दूर होने की समस्या का हवाला दिया गया है। कुछ लोगों ने केंद्र पर छात्रों को बैठने की क्षमता कम बताई गई है। आपत्तियों के निस्तारण में टीम लगी है। नया सेंटर बनाए जाने पर सर्वाधित 41 शिकायतें दर्ज हुईं हैं। 109 परीक्षा केंद्रों में 54 शिकायतें दर्ज हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 2024 की परीक्षा के लिए परिषद ने 109 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी। इन केंद्रों पर 73033 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 42035 इंटरमीडिएट के 30989 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। शिकायतों के निस्तारण के बाद केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले से लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है। इसबार बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट को मिलाकर कुल 73033 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के 42035 इंटरमीडिएट के 30989 परीक्षार्थी शामिल हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2023 की परीक्षा पिछले वर्ष 115 केंद्रों पर हुई थी। लेकिन इसबार 109 परीक्षा केंद्र बने हैं। 2023 की परीक्षा में कुल 77 हजार 904 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें हाईस्कूल के 44159 व इंटरमीडिएट के 33745 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जबकि, इस वर्ष 2024 में 73033 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के 42035 व इंटरमीडिएट के 30989 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इस वर्ष 4871 परीक्षार्थी घट गए हैं।
विज्ञापन

कोट
आपत्तियों का निस्तारण करने में टीम लगी है। परीक्षा संबंधी सभी जरूरी कार्यों को नियमानुसार किया जा रहा है। आपत्ति निस्तारण के बाद सेंटर की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें