फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल भेजने के लिए रखा गया 105 बोरी धान, 51 बोरी प्याज बरामद

Mon, 18 Dec 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव अहिरौली के पास बगीचे से पुलिस टीम लावारिस 105 बोरी धान बरामद कर कस्टम कार्यालय नौतनवा को सौंप दिया गया। धान नेपाल ले जाने के लिए रखा गया था, लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो त्वरित छापा डालकर बरामद कर लिया गया। वहीं 51 बोरी प्याज भी अलग अलग स्थानों से बरामद किया गया।
भारत नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रविवार को सोनौली पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को दबोचा है। एक पास से 12 बोरी प्याज व एक ई-रिक्शा गाड़ी व दूसरे के पास से 10 बोरी प्याज एवं तीसरे के पास से 11 बोरी प्याज व एक अदद ई-रिक्शा गाड़ी बरामद किया गया। क्षेत्राधिकारी नौतनवा आभा सिंह ने बताया कि आरोपी गोलू पेड़ारी थाना परसामलिक, दुर्गा प्रसाद नेतवार थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर,आशीष कुमार निवासी वार्ड न0- 6 बाल्मिकीनगर थाना नौतनवां के खिलाफ धारा 111 कस्टम अधिनियम में कार्रवाई की गई। बरामद प्याज कस्टम को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निरीक्षक कमलेश यादव ने बताया कि सीमावर्ती गांव अहिरौली के पास बगीचे से धान बरामद हुआ है। सीमावर्ती क्षेत्र में निगरानी तेज कर दी गई है। खनुआ चौकी प्रभारी गंगाराम यादव ने बताया कि हरदीडाली चौराहे के पास 18 बोरी प्याज़ एकत्रित कर नेपाल भेजने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस टीम को देखते ही सामान छोड़कर भागने लगे। एक आरोपी पकड़ा गया। पूछताछ में अपना नाम रज्जाक निवासी शेख फरेंदा थाना सोनौली बताया। 18 बोरी प्याज व एक पुरानी साइकिल बरामद कर कस्टम को साैंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें